Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जून । क्षेत्र के गांव लाढपुर निवासी एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान को चोरों ने दूसरी बार निशाना बनाया है। पहले हुई चोरी के बाद अब दोबारा चोरी के प्रयास की घटना सामने आने से परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णगोपाल निवासी लाढपुर का मकान हाथरस-जलेसर मार्ग पर स्थित आंबेडकर पार्क के सामने निर्माणाधीन है। पीड़ित ने बताया कि 12 मई को अज्ञात चोर मकान में घुसकर करीब 25 स्टील-पीतल की टोटियां, एक अल्टीनेटर तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में उन्होंने लाढपुर चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कृष्णगोपाल के अनुसार पहली घटना के कुछ दिनों बाद 17 मई की रात अज्ञात चोरों ने फिर से मकान में घुसकर चोरी का प्रयास किया। हालांकि इस बार चोर अपने मंसूबों में पूरी तरह सफल नहीं हो सके, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से परिवार दहशत में है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना हाथरस जंक्शन में दर्ज कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा घटनास्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों और संभावित आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page