Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जून । थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में उधार सिगरेट न देने को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 17 जून को वादी जानेआलम पुत्र इमामुद्दीन ने थाना कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने पुत्र राजा के साथ मोती मंजिल के बाहर कन्फेक्शनरी का ठेला लगाते हैं। आरोप है कि 16 जून की रात करीब 11:30 बजे कुछ युवक उनके ठेले पर पहुंचे और उधार सिगरेट की मांग की। राजा द्वारा उधार सिगरेट देने से मना करने पर आरोपियों ने राजा और उसके दोस्त शिवम के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page