Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जून। सुप्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण के सिलसिले में शुक्रवार को हाथरस जंक्शन स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक वहां पहुंच गए। इस अवसर पर सदर विधायक अंजुला माहौर, गौरव आर्य (पूर्व जिला अध्यक्ष), प्रमोद मदनवत, योगेश सेंगर, प्रशांत शर्मा, अंकित गौड़, प्रदीप शर्मा, वंश शर्मा, सुरेश सेंगर, महेश सेंगर, दिनेश कुमार, रमेश कुमार सहित अनेक श्रद्धालुओं ने दुपट्टा पहनाकर उनका गर्मजोशी एवं हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और स्वयं को सौभाग्यशाली बताया। श्रद्धालुओं में उनके प्रति विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। पासपोर्ट सेवा केंद्र परिसर में कुछ समय रुकने के दौरान महाराज जी ने उपस्थित लोगों से आत्मीय संवाद भी किया। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां भक्तों ने कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज के प्रति अपनी आस्था एवं सम्मान व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page