Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जून। सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में पहली बार हाथरस में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 20 जून से 4 जुलाई 2026 तक शहर के लक्ष्मी नगर स्थित सेंट आर.एच. कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित होगी। कार्यशाला का आयोजन उ. प्र. संगीत नाटक अकादमी तथा ब्रज संस्कृति केन्द्र के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रंगकर्मी एवं प्रशिक्षक आचार्य डॉ. खेमचन्द यदुवंशी शास्त्री प्रतिभागियों को अभिनय, संवाद अदायगी, मंच संचालन, भावाभिव्यक्ति, चरित्र निर्माण एवं रंगमंच की अन्य बारीकियों का प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण बच्चों और युवाओं को नाट्य कला की गहन समझ विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा। आयोजकों के अनुसार कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा, जो उनके शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक करियर में उपयोगी सिद्ध होगा। कार्यशाला में 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड 7500437706 नंबर पर भेजना होगा। राष्ट्रीय आशुकवि अनिल बोहरे एवं विद्यालय की प्राचार्या प्रमिला गौड़ ने अधिक से अधिक बच्चों एवं युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और रचनात्मकता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
मुरसान : कलेक्ट्रेट के पास सड़क हादसे में दो घायल, करीब दो माह बाद स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा, गंभीर घायल युवक का दिल्ली में चल रहा उपचार, स्वस्थ होने के बाद साथी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मुरसान में तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की मंडल कार्यशाला, तैयारियों पर हुआ मंथन, 11 से 14 अगस्त के बीच निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएंगी जिम्मेदारियां
पुरदिलनगर : प्रांतीय दलीय प्रतियोगिता में पुरदिलनगर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते दो स्वर्ण पदक, शतरंज और बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page