Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जून । सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा भीषण गर्मी और तेज धूप में कार्य कर रहे एक सब्जी विक्रेता को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कैनोपी उपलब्ध कराई गई। इस सेवा कार्य का उद्देश्य सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले मेहनतकश विक्रेताओं को मौसम की मार से बचाने में सहयोग करना है।

ग्रुप की ओर से प्रदान की गई कैनोपी से अब सब्जी विक्रेता को तेज धूप एवं अन्य प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में कार्य करने में सुविधा मिलेगी। कैनोपी प्राप्त कर सब्जी विक्रेता ने खुशी व्यक्त करते हुए ग्रुप के सदस्यों का आभार जताया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि समाज के मेहनतकश वर्ग की सहायता करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवा का वास्तविक सुख तभी प्राप्त होता है, जब हमारी छोटी-सी पहल किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए राहत और सहारा बन सके। इस सेवा कार्य में चार्टर दीप्ति वार्ष्णेय का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष सीमा शर्मा, रितु वार्ष्णेय, रितु गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page