Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 19 जून  । सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र के समाजसेवियों ने एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह की जिम्मेदारी उठाकर उसे सम्मानपूर्वक संपन्न कराया। रामकथा के दौरान आयोजित होने वाले 11 सामूहिक विवाह समारोह के अचानक स्थगित हो जाने के बाद यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार सिंहपुर निवासी अहेरिया समाज की एक गरीब कन्या का विवाह सामूहिक विवाह समारोह में होना निर्धारित था, लेकिन कार्यक्रम स्थगित होने के कारण परिवार चिंता में पड़ गया। ऐसे समय में समाजसेवी रानू पंडित, आकाश दीक्षित और सजल पंडित ने आगे बढ़कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया और विवाह की संपूर्ण व्यवस्था अपने स्तर से सुनिश्चित कराई। ममता फार्म हाउस में आयोजित विवाह समारोह में खैर निवासी युवक के साथ कन्या का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। विवाह के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे कन्या पक्ष को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

उपस्थित लोगों ने समाजसेवियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता कर उनके जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को सम्मानपूर्वक संपन्न कराना सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे प्रयास जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल बनते हैं और समाज में सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। ममता फार्म हाउस के संचालक एवं समाजसेवी आकाश दीक्षित ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में भी कई धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं तथा भविष्य में भी जनहित और समाज सेवा से जुड़े कार्यों में सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना समाज का नैतिक दायित्व है और सभी सक्षम लोगों को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए।

इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में मोनू वार्ष्णेय, मुनेश शर्मा, नीटू शर्मा, मोनू पंडित एवं दुर्वेश पचौरी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपस्थित लोगों ने उनके सहयोग और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। विवाह समारोह के पश्चात नवदंपति को सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। क्षेत्रवासियों ने भी इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में पारस्परिक सहयोग, सामाजिक एकता और मानवता की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page