Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जून । 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग फॉर हेल्दी एजिंग (Yog For Healthy Ageing)” थीम के तहत आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, प्रतिभागियों के बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, पार्किंग, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा प्रवेश एवं निकास मार्गों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूरी कर ली जाएं। बैठक में सीडीओ ने कहा कि जनपद स्तर पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम अनुशासित, सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न होना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोग योग के प्रति प्रेरित हो सकें। उन्होंने विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में योग मैट, पेयजल, शौचालय एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। नगर पालिका एवं संबंधित विभागों को परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों, स्वयंसेवी संस्थाओं, खेल संगठनों एवं आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही बताया कि 21 जून को प्रातः निर्धारित समय पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page