Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 18 जून । जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देश पर तहसील में जन शिकायतों के निस्तारण के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। प्रत्येक सोमवार और आज एसडीएम अन्य अफसर, लेखपालों के साथ मिलकर दरबार लगाएंगे और जन समस्याओं को निपटाएंगे।

जन शिकायतों के निस्तारण के लिए सरकार ने पोर्टल, समाधान दिवस जैसी तमाम व्यवस्थाएं लागू कर रखी हैं। इन सब के बावजूद भी शिकायतों का पूरी तरह से निस्तारण नहीं हो पाता है। लोग शिकायतों को लेकर अधिकारी, सरकारी कर्मचारियों के पास चक्कर लगाते रहते हैं। इसलिए शिकायत निस्तारण के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। महीने के प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को एसडीएम की मौजूदगी में तहसील सभागार में शिकायतों की सुनवाई होगी। इसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। तमाम शिकायतें ऐसी होती हैं, जो लेखपालों से संबंधित होती हैं। लेखपालों से मुलाकात के लिए ही तमाम लोग तहसील के चक्कर काटते रहते हैं लेकिन लेखपालों से मुलाकात नहीं हो पाती है। इसलिए अब हफ्ते में दो दिन, दो घंटे के लिए लेखपाल शिकायतों के संबंध में लोगों से संवाद करेंगे और शिकायतों के निस्तारण का हर संभव प्रयास करेंगे। खास बात यह है की इस दौरान जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसकी निगरानी करेंगे। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया है कि डीएम के निर्देश पर शिकायत निस्तारण के लिए तहसील सभागार में शिकायतों की सुनवाई होगी और शिकायतों के निस्तारण का हर संभव प्रयास किया जाएगा। लेखपालों से संबंधित शिकायतों को मौके पर निस्तारित करने या संबंधित क्षेत्र में जाकर उन्हें निपटाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page