Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 जून । कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित लोटस हाउस प्रजापिता ब्राह्मकुमारीज सेवा केंद्र पर आज अठारह जून को ब्रह्मा वत्सो ने योग सप्ताह दिवस मनाया।योग सप्ताह दिवस लोटस हाऊस प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बी.के.उमा दीदी ने ब्रह्म वत्सो को योगेश्वर की योग विद्या प्रणाली प्रति दिन किए जाने से स्वास्थ्य निरोग व उत्तम बना रहता है।योग साधना से सभी शारीरिक मानसिक रोगों का निवारण किया जा सकता है।योग किए जाने से स्वास्थ्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है।उन्होंने कहा कि संसार में स्वास्थ्य सुखी निरोगी काया रखनी है तो सुबह भोर की पहली किरण से ही प्रतिदिन योग क्रिया कलाप कर विभिन्न तरह के योगासन करने से तन मन स्वस्थ रहता है।योग करने से संसारिक मनुष्य को कभी शारीरिक कष्ट बीमारी परेशान करना तो दूर आसपास भी नही आ सकती है।बी.के.उमा दीदी ने विभिन्न प्रकार के योगासन की क्रिया कराए योग क्रिया से विभिन्न प्रकार के शारीरिक कष्ट रोग का निवारण करने का साधन बताया।योग सप्ताह दिवस योग कार्यक्रम में वर्षा, रेशु, भोली, संगीता, राधा,प्रेमलता,द्रोपा,शान्ति,ओमप्रकाश,लखन सहित तमाम ब्रह्म कुमारीज व ब्रह्म वत्स मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page