Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जून । दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस बात को सच साबित किया है हाथरस की आस्था अग्रवाल ने, जिन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर एक नई मिसाल कायम की है। प्रेम नगर कॉलोनी, मुरसान गेट निवासी आस्था अग्रवाल, गया प्रसाद अग्रवाल की पुत्रवधू, स्वर्गीय मुकेश अग्रवाल की पुत्रवधू तथा अविनाश अग्रवाल की धर्मपत्नी हैं। आस्था ने विवाह के आठ वर्ष बाद भी अपने सपनों को जीवित रखा और निरंतर मेहनत के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना साकार किया। दो प्यारे बच्चों की मां आस्था अग्रवाल की यह सफलता इसलिए भी विशेष है क्योंकि उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों और अपने करियर के लक्ष्य के बीच संतुलन बनाते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण आज उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो परिवार के साथ-साथ अपने सपनों को भी साकार करना चाहती हैं। परिजनों, शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आस्था की सफलता युवा पीढ़ी, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। आस्था अग्रवाल की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे हाथरस जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत सच्ची हो तो परिस्थितियां कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं।

Next News :-हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री को सुरक्षित निकाला गया

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page