Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 जून। कोतवाली क्षेत्र के गांव में पारिवारिक विवाद के चलते महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी से मारपीट करने के आरोप में पिता, मां और भतीजे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार को सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किसी काम से अपने खेत पर गया था। जब वह घर लौटा, तो उसकी पत्नी शिवानी घायल अवस्था में मिली। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के निवासी को बताया कि उसके ससुर, सास और चचेरे भतीजे ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। राजकुमार का आरोप है कि जब उसने परिजनों से मारपीट का कारण पूछा, तो उन्होंने उसके साथ भी गाली-गलौज की। उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर छोड़कर चले जाने को कहा। इसके बाद युवक ने अपनी घायल पत्नी को लेकर कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page