Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 जून। आज चंदपा क्षेत्र के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षतिग्रस्त एवं ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की समस्या को रोकना तथा नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान उपकेंद्र गिजरौली ग्रामीण से संबंधित ग्राम गिजरौली, शहजादपुर एवं नगला दुर्जी में व्यापक जांच की गई। चेकिंग के दौरान लगभग 9.56 लाख रुपये बकाया होने पर 26 उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन विच्छेदित किए गए। वहीं 38 उपभोक्ताओं के विद्युत भार (लोड) में वृद्धि की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान छह उपभोक्ता अवैध रूप से विद्युत उपयोग करते हुए पाए गए। इनके विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने तथा किसी भी प्रकार की विद्युत चोरी से बचने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्युत चोरी एवं बकायेदारों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page