हाथरस 16 जून । उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी सभा का आयोजन कानपुर स्थित जगदंबा गेस्ट हाउस, जीटी रोड, रामादेवी चौराहा के निकट किया गया। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती, व्यापारी हितों एवं आगामी महाधिवेशन को लेकर विचार-विमर्श किया। कार्यकारी सभा की अध्यक्षता कानपुर टेंट व्यापारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमित साहनी ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री अभिषेक वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अशोक चावला सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला हाथरस टेंट लाइट, कैटरिंग एवं फ्लावर व्यापारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा “गुरुजी” ने टेंट, बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस, डेकोरेटर, लाइट, जेनरेटर एवं कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों से आपसी भाईचारा, समन्वय और संगठनात्मक एकता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन का 16वां महाधिवेशन आगामी 19 एवं 20 सितंबर 2026 को नोएडा में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के सभी व्यापारी भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में महाधिवेशन में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन व्यापारियों को एक मंच पर लाने और उनकी समस्याओं के समाधान का अवसर प्रदान करते हैं। बैठक में संगठन के विस्तार, व्यापारिक चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भूपेंद्र दयाल शर्मा, राकेश सक्सेना, केक बाबू, गंगाशरण सैनी, बालकिशन शर्मा, बालू गुरु, ब्रजमोहन शर्मा, किशन सहाय शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा, आशु सैनी, हाजी साबिर अली, मनीष अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
कानपुर में हुई उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी
June 16, 2026
विप्र समाज ने किया टेंट व्यापारी एसोसिएशन
June 16, 2026
जेसीआई हाथरस रेनबो ने गौशाला में की
June 16, 2026
भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा संचालित
June 16, 2026
नीमा हाथरस की बैठक सम्पन्न, योग दिवस
June 16, 2026
हाथरस में तुलसी साहिब आश्रम के 183वें
June 16, 2026
हाथरस में अटल कन्वेंशन सेंटर एवं गेस्ट
June 16, 2026
Weather
Hathras
8:26 pm,
Jun 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























