हाथरस 16 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के द्वितीय दिवस पर “योग फॉर हेल्थी एजिंग” थीम के अंतर्गत “योग फॉर वूमेन एंपावरमेंट” विषय पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना रहा। सत्र का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सरोज गौतम ने मां सरस्वती और भगवान धनवंतरि के छविचित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। सत्र में महिलाओं की दैनिक जीवन से जुड़ी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे- कमर एवं गर्दन दर्द, थकान, तनाव, पीसीओडी तथा मोटापा आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं विश्राम तकनीकों का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य सुमित कुमार सिंह ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, मानसिक दृढ़ता और सकारात्मक जीवन-दृष्टि का माध्यम है। उन्होंने बताया कि “योग से स्वास्थ्य, स्वास्थ्य से आत्मविश्वास और आत्मविश्वास से सशक्त नारी का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, चिंता एवं अवसाद की समस्या को ध्यान में रखते हुए स्ट्रेस मैनेजमेंट पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को हास्य योग (Laughter Yoga) का भी अभ्यास कराया गया, जिससे वातावरण आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण हो गया। हास्य योग के माध्यम से तनाव मुक्ति, मानसिक प्रसन्नता तथा सकारात्मक ऊर्जा के महत्व को समझाया गया। सत्र में महिलाओं के लिए उपयोगी श्वास तकनीकों, ध्यान अभ्यास तथा दैनिक जीवन में अपनाए जा सकने वाले सरल योग उपायों की जानकारी भी दी गई। सत्र में मोटापे के लिए जुंबा का प्रशिक्षण भी योगाचार्य द्वारा प्रदान किया। इस अवसर पर कालेज के सभी शिक्षकों और छात्र छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गयी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में नवजातों की जिंदगी बचाने में
August 1, 2026
CMO कार्यालय परिसर में दो युवकों में
August 1, 2026
क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में मारपीट,
August 1, 2026
सोशल मीडिया पर अधिवक्ता की वीडियो प्रसारित
August 1, 2026
मुरसान : बेटे के ससुरालियों पर घर
August 1, 2026
हाथरस के युवाओं के लिए बड़ा मौका,
August 1, 2026
जेसीआई हाथरस विक्ट्री ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को
August 1, 2026
Weather
Hathras
10:05 pm,
Aug 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










