Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जून ।थाना चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा में एक नाबालिग लड़की से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव परसारा निवासी समसुद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 12 जून 2026 की शाम गांव के ही नईम और आरिफ ने शराब के नशे में उनकी नाबालिग पुत्री फिजा को पकड़ लिया और उसके बाल खींचते हुए बुरी तरह मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में किशोरी को गंभीर चोटें आई हैं तथा उसकी रीढ़ की हड्डी में भी चोट लगी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दोनों आरोपित आए दिन गाली-गलौज करते हैं, रास्ता रोकते हैं और गांव के लोगों को परेशान करते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपित दबंग प्रवृत्ति के हैं और पूर्व में भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नईम और आरिफ के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page