Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 13 जून । थाना क्षेत्र के गांव नवीपुर में शनिवार को विवादित भूमि की पैमाइश के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। सूचना पर मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों के लोग नहीं माने और आपस में झगड़ने लगे। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने बताया कि गांव नवीपुर में एक भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवाद के समाधान के लिए शनिवार को राजस्व विभाग की टीम भूमि की पैमाइश करने पहुंची थी। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन जब दोनों पक्ष झगड़े पर उतारू हो गए तो शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रथम पक्ष से अंजली पत्नी ओंकार (55 वर्ष), नगीना पत्नी मुनेश (45 वर्ष), सावित्री पत्नी पप्पू (48 वर्ष) तथा सन्तू पुत्र ओंकार (24 वर्ष) शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से सुमन पत्नी खेमचंद (45 वर्ष), रवीना पत्नी शीशपाल (22 वर्ष) और मनवीर पुत्र प्रेमचंद्र (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी गांव नवीपुर, थाना मुरसान के निवासी हैं। पुलिस ने सभी सात लोगों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page