Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 13 जून। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग पर स्थित एक गाँव में अवैध रूप से एक दुकान पर बिक रही देशी शराब के ट्रेटा पैकी की कुछ पेटियों सहित एक विवाहित महिला को पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर हिरासत में लिए जाने के बाद बिना कार्रवाई के छोडे जाने को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं व्याव्त है।सलेमपुर मार्ग स्थित एक ग्राम पंचायत के माजरा एक गांव में अवैध रूप से देशी शराब के ट्रेटा पैक की जमकर खरीद फरोख्त हो रही है।अवैध रूप से बिना आबाकारी विभाग की परमीशन व स्थानीय शराब बिक्रेताओं के संचालकों की मिलीभगत से बिक रही शराब की बिक्री पर जिम्मेदार कार्रवाई करने के बजाए मूक दर्शक बने हुए है।गांव में अवैध रूप से बिक्री हो रही अवैध देशी स्तर की शराब के ट्रेटा पैक सहित कोतवाली की इलाका पुलिस ने तीन दिन पहले गुरुवार ग्यारह जून को गांव पहुंचकर एक विवाहित महिला को किराना परचून की दुकान पर अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हुए महिला को दर्जनों अवैध देशी शराब टेट्रा पैक सहित हिरासत में ले लिया।पुलिस ने छापामार कार्रवाई किए जाने के बाद अवैध शराब की बिक्री करते हुए हिरासत में ली गई महिला को कोतवाली लाए जाने के बाद बिना किसी कार्रवाई के ही छोड दिया।अवैध देशी शराब टेट्रा पैक सहित हिरासत में ली गई विवाहित महिला को बिना कार्यवाही किए छोडे जाने की चर्चा व्यात है।इस कार्यप्रणाली से पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठ रहे हैं।गांव के ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के द्वारा छापामार कार्रवाई कर अवैध रूप से बिक्री की जा रही शराब के ट्रेटा पैक बरामद किए जाने के बाद बिना कार्रवाई के ही छोड दिए जाने के बाद से गांव में फिर भी शराब की बिक्री पर रोक लगने के बजाए अवैध रूप से जमकर बिक्री की जा रही है।गांव में अवैध शराब की बिक्री होने से गांव का वातावरण भी शराबियों के उत्पात किए जाने दूषित हो रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर रोज अवैध रूप से शराब की बिक्री होने से गांव का वातावरण प्रदूषित होने के साथ ही छोटी छोटी बातों पर झगडा होना आम बात हो गई है।गांव में अवैध रूप से बिक्री हो रही शराब को लेने के लिए आसपास के गांव के निम्न व मध्यम वर्ग के परिवार की इसके दुष्प्रभाव में आते जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page