Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जून । थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ATUL VATS एवं पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से थाना मुरसान में जनसुनवाई की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद जे.एन. अस्थाना, थाना प्रभारी मुरसान सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्राप्त शिकायतों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थानों पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल एवं थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित कर जनसुनवाई की गई। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page