Hamara Hathras

Latest News

सहपऊ 12 जून। थाना सहपऊ पुलिस ने समरसेबल के तार चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया कॉपर का जला हुआ तार भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम महरारा निवासी हेमंत पुत्र हरेंद्र ने थाना सहपऊ में शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 जून की रात अज्ञात चोर उनकी समरसेबल का करीब 10 मीटर तार चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना सहपऊ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर घटना के अनावरण एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के तहत थाना प्रभारी मयंक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 11 जून को कार्रवाई करते हुए आरोपी जसवंत सिंह पुत्र नेकसेलाल निवासी मोहल्ला झंडा वाला, कस्बा आँवलखेड़ा, थाना बरहन, जनपद आगरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया कॉपर का जला हुआ तार बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना सहपऊ में मु0अ0सं0 108/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page