Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 जून । सहपऊ क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर महरारा गांव के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेदरिया पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर महरारा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर युवक गंभीर अवस्था में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मिसबोल्लाह मंडल पुत्र रफीक मंडल के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित मगुर्खाली दक्षिण पारा, बसुदेवपुर का निवासी था। पुलिस मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देने का प्रयास कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page