अलीगढ़ 11 जून । टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास द्वारा ग्राम मोहकमपुर के पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को टीबी सहित विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श और उपचार की सुविधाएं प्रदान की गईं। इस आयोजन में मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में रेडियो नारद की टीम ने सक्रिय सहभागिता की। रेडियो नारद और स्मार्ट एनजीओ की पहल सेहत सही लाभ कई के अंतर्गत आरजे नीलकांत ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर में डा. मोहम्मद शाहिद, डा. विकास चौधरी, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक प्रेमवीर सिंह, चंद्रशेखर, एएनएम अनुपमा सिंह, अंगूरी देवी तथा आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर जांच और नियमित इलाज से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, मुफ्त स्वास्थ्य
June 11, 2026
सादाबाद : आईजी बनने पर सादाबाद पहुंचे
June 11, 2026
सादाबाद : सरकारी पोखर पर अतिक्रमण और
June 11, 2026
मुरसान : घर में घुसकर युवती से
June 11, 2026
सादाबाद : कार की टक्कर से बाइक
June 11, 2026
सादाबाद : बाईकों की भिड़ंत में युवक
June 11, 2026
सादाबाद : करंट लगने से पोल से
June 11, 2026
Weather
Hathras
9:26 pm,
Jun 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























