Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 जून। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहेरियाना मेंढू निवासी जयराम ने एक युवक पर अपने भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, 29 मई की शाम जयराम का भाई कालीचरन मेंढू फाटक के निकट तरबूज बेच रहा था। आरोप है कि इसी दौरान काला नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते आरोपी ने लाठी-डंडों से कालीचरन पर हमला कर दिया। हमले में कालीचरन गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास पहुंचाया। बाद में उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। जयराम ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page