Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 जून।  आबकारी आयुक्त आदेश एवं उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में जनपद  में आबकारी विभाग द्वारा शराब की फुटकर दुकानों का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण अभियान जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक एवं उनकी टीम द्वारा चलाया गया। निरीक्षण के दौरान देशी शराब एवं कंपोजिट शॉप की विभिन्न दुकानों का गहनता से निरीक्षण किया गया। टीम ने दुकानों में उपलब्ध मदिरा स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते हुए स्टॉक रजिस्टर से उसका मिलान किया। साथ ही रैंडम आधार पर शराब की बोतलों पर अंकित क्यूआर कोड को एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर मदिरा की गुणवत्ता एवं वैधता की जांच की गई। अभियान के दौरान विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत मदिरा स्कैन कर ही बिक्री सुनिश्चित करें, जिससे बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और अवैध मदिरा की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में नियमित रूप से निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि मदिरा बिक्री व्यवस्था को पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप संचालित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page