Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 07 जून । क्षेत्र के गांव सरौठ में जलभराव की समस्या को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम प्रधान ने गांव के चार लोगों के खिलाफ पंपसेट के पाइप तोड़ने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ग्राम सरौठ के प्रधान दिलीप कुमार पुत्र अजयपाल सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने अपनी निधि से गांव के पोखर पर एक पंपसेट लगवाया था। इस पंपसेट के माध्यम से पोखर के अतिरिक्त पानी को निकालकर सिंचाई कार्य में उपयोग किया जा रहा था, जिससे गांव में जलभराव की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। प्रधान के अनुसार 27 मई 2026 को गांव के तपेन्द्र पुत्र सुल्तान, धर्मेन्द्र पुत्र निहाल सिंह, जयपाल सिंह पुत्र निहाल सिंह तथा दिलीप पुत्र पप्पू ने पंपसेट के पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्राम प्रधान का कहना है कि आरोपी पंपसेट को चलाने नहीं देते हैं और उसे वहां से हटाने की धमकी भी दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पंपसेट को हटाया गया तो गांव में पुनः जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और उनके कारण सरकारी स्थल पर स्थापित पंपसेट का संचालन प्रभावित हो रहा है। ग्राम प्रधान ने पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page