Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 जून । हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में नगला मोठा के निकट पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 19 वर्षीय पवन कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी बलापट्टी, कोतवाली सदर क्षेत्र के रूप में हुई है। पवन कुमार गुटखा एवं बीड़ी उत्पादों की बिक्री से जुड़ा कार्य करता था। परिजनों के अनुसार पवन कुमार शनिवार रात किसी काम से घर से निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी तलाश की गई। इसी दौरान उसकी स्कूटी रेलवे ट्रैक के पास खड़ी मिली। कुछ समय बाद सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि पवन कुमार की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। युवक अविवाहित था और परिवार का सहारा माना जाता था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Next News :-हाथरस में नए जीएसटी कार्यालय स्थापना की दिशा में बड़ी सफलता, व्यापारिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page