Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 जून । चर्चित सोनू शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश के बीच पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी गौरव को बी-वारंट पर हरियाणा की जेल से हाथरस लाकर न्यायालय में पेश किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 6 अप्रैल को कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर सोनू शर्मा की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को सहपऊ क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया गया था। 7 अप्रैल को सोनू का शव एक गंदे नाले में पड़ा मिला था, जिसके बाद मामले ने व्यापक चर्चा बटोरी थी। पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड में मुख्य आरोपी कमल और गौरव सहित 13 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया था कि कमल और गौरव, जो सगे भाई हैं, उन्होंने हरियाणा पुलिस से समन्वय कर स्वयं को वहां गिरफ्तार कराया था। इससे पहले कोतवाली सदर पुलिस मुख्य आरोपी कमल को भी बी-वारंट पर लाकर जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध करा चुकी है। शनिवार को गौरव को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाथरस लाया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे अलीगढ़ जेल भेज दिया गया। कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राघव ने बताया कि अब गौरव के जेल में जाकर बयान दर्ज किए जाएंगे तथा मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

Next News :-बैनामे से खरीदे मकान पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page