Hamara Hathras

Latest News

सासनी 06 जून । अलीगढ़ मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह ने आज जिलाधिकारी अतुल वत्स ATULVATS एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए आयोजित एचपीवी (HPV) टीकाकरण शिविर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण अभियान की प्रगति, बालिकाओं के पंजीकरण तथा वैक्सीनेशन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकत्रियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से पात्र बालिकाओं को टीकाकरण के लिए लाया जा रहा है तथा स्टाफ नर्सों द्वारा एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद की सभी पात्र किशोरियों की ड्यू-लिस्ट तैयार कर ली गई है, जिसके आधार पर अभियान संचालित किया जा रहा है। अब तक जनपद में 6,733 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिसके चलते हाथरस जनपद मंडल एवं प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना की तथा निर्देश दिए कि सभी पात्र बालिकाओं का समयबद्ध टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए और कोई भी किशोरी वैक्सीन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा अभिभावकों को इसके महत्व और लाभों के प्रति व्यापक रूप से जागरूक किया जाना चाहिए। मंडलायुक्त ने टीकाकरण अभियान के दौरान बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा अभियान की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित बालिकाओं एवं अभिभावकों से संवाद कर टीकाकरण के लाभों की जानकारी ली और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी सासनी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page