हाथरस 06 जून । चंदपा पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए महमूदपुर ब्राह्मणान रोड से अमित कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी केवलगढ़ी, थाना चंदपा, जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना चंदपा में मु0अ0सं0-130/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी योगेश सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।


























