हाथरस 05 जून । विश्व पर्यावरण दिवस और विश्व हिंदू महासंघ के संरक्षक/राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ हाथरस द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) कार्यालय पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के प्रदेश मंत्री राजकुमार पाठक और हरिगढ़ मंडल प्रभारी आशीष कौशिक (एडवोकेट) उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पदाधिकारियों द्वारा श्री राम मंदिर में प्रसाद लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई।
कलेक्ट्रेट में ओसी और विकास भवन में पीडी ने किया पौधारोपण
इसके पश्चात सभी पदाधिकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां ओसी कलेक्ट्रेट (प्रभारी अधिकारी) के साथ परिसर में वृक्षारोपण किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने ओसी कलेक्ट्रेट को पटका पहनाकर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छवि चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर ओसी कलेक्ट्रेट ने पर्यावरण दिवस पर इस पुनीत कार्य के लिए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद कार्यक्रम के तहत दूसरा पौधा विकास भवन परिसर में परियोजना निदेशक (पीडी) महोदय की उपस्थिति में रोपा गया।
कार्यक्रम में यह पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला प्रभारी विशाल वार्ष्णेय, सह-प्रभारी अजय प्रधान, संगठन मंत्री सुधीर गुप्ता, उपाध्यक्ष मुनेश चौधरी, हरजेंद्र चौधरी, राम वर्मा, हरेंद्र शर्मा, पवन कौशिक और थान सिंह सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
























