
हाथरस 05 जून । विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मीतई मंडल द्वारा हाथरस स्थित कैंप कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य रहे, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व मीतई मंडल अध्यक्ष स्मृति पाठक ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र पर मिष्ठान अर्पित कर उनका जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया। साथ ही आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री एवं मनोनीत सभासद संजय सक्सैना, मनोनीत सभासद मूलचंद्र वार्ष्णेय, पूर्व मंडल महामंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व विस्तारक अंकित गौड़, मंडल महामंत्री अजय नागर, मंडल उपाध्यक्ष पिंटू खटीक, सतीश माहौर, मीडिया प्रभारी ललित माहौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।


























