Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 04 जून । थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया में गुरुवार सुबह एक बालक के साथ मारपीट कर उसके पैर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ाने का गंभीर आरोप सामने आया है। घटना में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले जिला अस्पताल हाथरस में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। पीड़ित बालक लवी के पिता श्रीकृष्ण निवासी खजुरिया ने आरोप लगाया कि उनका पुत्र गुरुवार सुबह स्कूल खुलने की जानकारी लेने के लिए गया था। इसी दौरान गांव के ही तीन लोगों ने उसे रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसके पैर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बालक को तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों के अनुसार बालक के पैर की हड्डियां टूट गई हैं। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सक्सेना ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Next News :-हाथरस गेट पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर दबोचे, चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page