Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 04 जून। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा विगत पांच वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को ईदगाह रोड स्थित स्वर्गीय सेठ गंगाशरण जी के महादेव मंदिर परिसर में भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं और सनातन प्रेमियों ने भाग लेकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण किया। इस अवसर पर स्वर्गीय सेठ गंगाशरण जी के परिवारजनों ने विहिप एवं बजरंग दल की इस धार्मिक एवं सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला प्रेरणादायी अभियान बताया। परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान परिवारजनों ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का पटका पहनाकर सम्मान किया। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि यह साप्ताहिक आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं में संस्कार जागृत करने, समाज में एकता बढ़ाने और सनातन संस्कृति के संरक्षण का सशक्त माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने राष्ट्र, धर्म और समाज की उन्नति के लिए प्रार्थना करते हुए हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page