Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 जून । प्रयागराज में आयोजित 29वीं स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्षेत्र के गांव खोड़ा निवासी एथलीट दिनेश कश्यप ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता एक और 2 जून 2026 को आयोजित की गई थी।

दिनेश कश्यप पुत्र पीतम सिंह ने 10 किलोमीटर की दौड़ 30 मिनट 18.36 सेकेंड में पूरी की, जिससे उन्हें दूसरा स्थान और सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए धावकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दिनेश कश्यप एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह भारतीय रेलवे के बिलासपुर मंडल में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी इस सफलता की सूचना मिलते ही गांव खोड़ा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। लोगों का कहना है कि दिनेश की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे नई पीढ़ी में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा और वे भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। इस अवसर पर अजरूद्दीन फौजी, निर्भय भट्ट, राष्ट्रीय खिलाड़ी ओमवीर सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहन सिंह आर्य, एनआईएस कोच लेवल-2 हरिओम चौधरी, मां जलदेवी, भाई योगेश कश्यप, नेत्रपाल सिंह बाबा, देवेन्द्र कश्यप और सतीश कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोगों ने दिनेश कश्यप को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page