सिकंदराराऊ 01 जून । सिकंदराराऊ के जीटी रोड स्थित सपा कैंप कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा व सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल के नेतृत्व में अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई जिसमें हवन, विचार गोष्ठी एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सपा केंप कार्यालय पर बघेल समाज के लोग मौजूद रहे। रविवार की सुबह आठ बजे सपा कैंप कार्यालय पर विद्वान पंडित शैलेंद्र कृष्ण दीक्षित द्वारा यज्ञ किया गया जिसमें बघेल समाज के लोगों ने देश में अमन चैन की शांति के लिए आहुतियां दी। यज्ञ के बाद बघेल समाज के लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किये।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार जताया एवं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास वाला फार्मूला भाजपा का सबसे बड़ा जुमला है, आने वाले चुनाव में बहुजन समाज के साथ धनगर समाज भी भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगा एवं माता अहिल्याबाई होल्कर ने लगभग बारह हज़ार मंदिरों का निर्माण कराया था, वह गरीब शोषित लोगों की मसीहा थी। होल्कर की जयंती पर एक दिन का सरकारी अवकाश होना चाहिए। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही सरकारी अवकाश घोषित कराया जाएगा और भाजपा ने हमेशा जनता से छल किया है। विचार गोष्ठी के बाद कैंप कार्यालय पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसादी मौके पर प्राप्त की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ आदित्य बघेल, नीरज धनगर, रूपेंद्र सिंह बघेल, डॉ संजय बघेल, अवधेश बघेल, ज्ञान प्रकाश, बेनी प्रसाद, अमर सिंह, देवेंद्र बघेल, देवीराम, डॉ अनिल, सत्य प्रकाश, जयंत, नोकपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, पुष्पेंद्र बघेल, बृजेश मास्टर, तनिष्क, हरिश्चंद्र, कमल सिंह, सहदेव सिंह, मोनू बघेल, जितेंद्र सिंह, फतेह सिंह फौजी, राधेश्याम एडवोकेट, गुलाब सिंह, योगेंद्र बाबू जी, नवीन पाल, डॉक्टर सत्येंद्र बघेल, प्रेम सिंह बघेल, विदित बघेल, यशपाल, विपिन, यादराम सिंह, कुलदीप, भोला धनगर, प्रमोद यादव एवं ठाकुरदास आदि मौजूद रहे।

























