
हाथरस 31 मई । कोतवाली सदर क्षेत्र से छात्रा लापता हो गई। युवती की मां ने अपनी बेटी की दोस्त और उसकी बहन पर बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी 30 मई की सुबह स्कूल में फीस जमा करने की बात कहकर घर से निकली थी। बेटी की दोस्ती एक 21 वर्षीय युवती से थी और दोनों साथ पढ़ती थीं। शाम तक जब बेटी घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी काफी तलाश की। शक के आधार पर उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसकी दोस्त और उसकी बहन बहला-फुसलाकर कहीं ले गई हैं। स्वजन ने बेटी की बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।























