Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 31 मई। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 220 केवी विद्युत उपकेंद्र मीतई पर आवश्यक अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य किए जाने के कारण दिनांक एक जून 2026 को प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक 33 केवी मेन बस प्रथम का शटडाउन रहेगा। इस शटडाउन के चलते 220 केवी विद्युत उपकेंद्र से पोषित होने वाले 33 केवी कोटा, 33 केवी गिजरौली सिटी, 33 केवी गिजरौली देहात, 33 केवी चंदपा, 33 केवी लाखनू फीडरों की आपूर्ति लगभग एक घंटे के लिए पूर्णतः बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए अनुरक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य किए जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page