Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन)30 मई। विकासखंड क्षेत्र के अलावा कस्बा में दो दिन से हो रहे मौसम परिवर्तन के दौरान तेज आंधी नुमा हवा के चलने और बरसात होने के कारण कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में तमाम घरों व खेतों पर लगे हुए टीन टप्पड के अलावा तमाम वृक्षों की डालियां व टहनियां क्षतिग्रस्त होकर सडक मार्गो व जगह जगह पर झूलती हुई दिखाई देती रही।दो दिन से मौसम परिवर्तन होने के कारण ज्येष्ठ मास के पुरूषोत्तम मल मास में अचानक तेज हवा आंधी बरसात होने से जनमानस का जनजीवन अस्त व्यस्त होते हुए दिखाई दिया।दो दिन पहले गुरूवार को हुए आचनक मौसम परिवर्तन के उपरांत फिर से दूसरे दिन शुक्रवार की शाम को भी अचानक मौसम परिवर्तन होने के दौरान आई तेज आंधी हवा और बरसात के कारण गर्मी से जनमानस को राहत मिलती हुई दिखाई दी।दो दिन से आ रही तेज आंधी बरसात के कारण कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र के पांच विद्युत फीडरों से जुडे साठ गांवों में बदनपुर,बकायन,नगला दली,खुशालगढ,हैथा रघुनाथपुर,नगला आल,महासिंहपुर,जगदेवपुर,इटरनी,नगला रति पूर्व,जाऊ,सीधामई,निजामतपुर के अलावा पीटीडब्लयू नलकूप वाली विद्युत हाइटेंशन लाइन की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती रही।गुरूवार के साथ साथ शुक्रवार की देर शाम आई आंधी तेज हवा और बरसात के कारण कस्बा महौं के अलावा महौं से जुडे गांव दतौरा,नगला मान,बघराया,मान महौं,हिम्मतपुर की दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने से उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में उमस और मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पडा।शुक्रवार की शाम को आई तेज आंधी भरी हवा चलने के दौरान मोबाइल पर अचानक प्रशासनिक स्तर के मौसम वैज्ञानिक विभाग से आए अलर्ट मैसेज के बाद हुई बरसात के दौरान पीपल,अमरूद,अनार के अलावा विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष की टहनियां व डालियां क्षतिग्रस्त होकर सडक पर पडी और झूलती हुई दिखाई दी।बरसात होने के कारण जायज के सीजन में मूंग,मक्का की पकी हुई फसल पूरी तरह से खेत में भींग जाने के कारण किसान भी चिंतत और परेशान दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page