Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन)30 मई। कस्बा के मोहल्ला किला खेडा कोलियान खुर्द स्थित हजरत ख्वाजा दादा दीन अली शाह बाबा की दरगाह मजार पर ईद उल अजहा बकरा ईद के पर्व के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय सालाना उर्स की शुरूआत हो गई है।हजरत ख्वाजा दादा दीन अली शाह बाबा की दरगाह मजार पर छियालीसवें उर्स का आयोजन इस्लामिक धर्म के मुस्लिम समाज के अकीदतमंदों के द्वारा किया गया।छियालसवें सालाना उर्स की शुरूआत हजरत ख्वाजा दादा दीन अली शाह बाबा की दरगाह मजार पर आयोजित उर्स का शुभारंभ हजरत ख्वाजा दादा दीन अली शाह के सरपरस्ती मोहम्मद हनीफ अशरफी,सूफी मोहम्मद नौशाद अशरफी,सूफी मोहम्मद दिलशाद अशरफी के द्वारा हजरत ख्वाजा दादा दीन अली शाह बाबा की प्राचीन पुरातन दरगाह पर अगरबत्ती जलाकर इबादत कर किया गया।उर्स के आयोजन में दादा की दरगाह को रंग बिरंगी लाइट व रोशनियो से साज सज्जा कर सजावट की गई।उर्स में नज़्म ए इशा मिलाद ए मुस्तफा मीलाद ए शरीफ का आयोजन किया गया।उर्स में मीलाद ए शरीफ में मुस्लिम समुदाय के आयोजन कर्ताओं ने नात शरीफ और मन कपत के अलावा उलमा की तकरीर बयां किया।कार्यक्रम में सरपरस्ती मोहम्मद हनीफ अशरफी,सूफी मोहम्मद नौशाद अशरफी,सूफी मोहम्मद दिलशाद अशरफी ने कहा कि हजरत ख्वाजा दादा दीन अली शाह का प्राचीन पुरातन सालाना उर्स वर्षो से हिन्दू मुस्लिम संस्कृति के साथ एक दूसरे की एकता व भाईचारा की मिशाल कायम करता है।सालाना उर्स में मुल्क देश की तरक्की व अमन ओ चैन की दादा से दुआएं फरमाई।उर्स कार्यक्रम में मोहम्मद शकील अशरफी,मोहम्मद फरीद अशरफी,मोहम्मद सईद अहमद अशरफी,मोहम्मद नवाज अशरफी, कमरूल जवां अशरफी,निजाम अशरफ,जहीन अशरफ,तनवीर अशरफ,फैजान अशरफ,सकी अशरफ सहित तमाम मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page