Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 30 मई । अखंड भारत की आत्मा सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्रवण गंगा सेवा समिति द्वारा विगत 50 माह से प्रत्येक पूर्णिमा पर निःस्वार्थ गंगा स्नान यात्रा का सफल संचालन किया जा रहा है। समिति के इस सेवा अभियान को क्षेत्र में व्यापक सराहना मिल रही है। समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में संचालित इस पुण्य अभियान के माध्यम से बुजुर्गों, असहाय, शोषित, वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को मां गंगा के पावन दर्शन और स्नान का अवसर प्रदान किया जाता है। समिति का यह प्रयास सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बनकर उभरा है। इसी सेवा संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आगामी 31 मई, रविवार को आयोजित होने वाली 51वीं भव्य निःस्वार्थ श्रवण गंगा स्नान यात्रा के अवसर पर भव्य एवं दिव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक एकता, सेवा भाव और जनकल्याण का एक सशक्त माध्यम है। संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को धर्म, मानवता और सेवा के सूत्र में जोड़ते हुए सकारात्मक सामाजिक चेतना का प्रसार करना है। समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि समाजहित में किए जा रहे इस सेवा कार्य को जन-जन तक पहुंचाने में सभी का सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम का आयोजन रामवती कुंज, पशु पेंठ के पास, हाथरस रोड पर प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर महंत योगेशपुरी महाराज, मठ मंदिर श्री मनःकामेश्वर नाथ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page