सिकन्दराराऊ 30 मई । बच्चे के जन्म को लेकर ससुर और बहू द्वारा पुलिस को दी गई अलग-अलग तहरीरों ने कोतवाली पुलिस के सामने एक उलझन भरी स्थिति पैदा कर दी है। एक ओर ससुर ने अस्पताल संचालक पर नवजात शिशु को गायब करने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर बहू ने एक ही बच्चे के जन्म होने की बात कही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजगढ़ जलेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्रवधू का प्रसव स्थानीय एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के माध्यम से कराया गया था, जहां दो बच्चों का जन्म हुआ था। आरोप है कि उनमें से एक बच्चे को अस्पताल प्रबंधन द्वारा गायब कर दिया गया। वहीं, मामले में पुत्रवधू ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में अलग तथ्य प्रस्तुत किए हैं। महिला का कहना है कि उसकी सास उसे बाजीदपुर स्थित एक झोलाछाप चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले गई थीं। कथित रूप से चिकित्सक की लापरवाही के कारण उसे अत्यधिक ब्लीडिंग होने लगी, जिससे गर्भ में पल रहे एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी। महिला के अनुसार, इसके बाद उसके पति और बहन उसे उपचार के लिए सिकंदराराऊ स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आए, जहां ऑपरेशन के दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया। उसका कहना है कि उसका बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है और किसी प्रकार का दूसरा बच्चा जन्म नहीं हुआ।ससुर और बहू की ओर से दी गई विरोधाभासी तहरीरों के चलते पुलिस मामले को लेकर असमंजस की स्थिति में है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों और उपलब्ध चिकित्सीय अभिलेखों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सड़क हादसे में किसान की मौत, छह
May 30, 2026
बद्रीनाथ से लौट रही हाथरस के श्रद्धालुओं
May 30, 2026
गृह क्लेश से आहत युवक ने खाया
May 30, 2026
खेत के पास घायल अवस्था में मिली
May 30, 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार
May 30, 2026
हाथरस में अजीबोगरीब मामला: एक शव पर
May 30, 2026
दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का आरोप,
May 30, 2026
Weather
Hathras
10:23 pm,
May 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















