सिकंदराराऊ 29 मई । जलेसर थाना क्षेत्र के सराय राजनगर निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय अस्पताल संचालक एवं एक कथित फर्जी डॉक्टर पर नवजात बच्चे को गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की तहरीर मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पीतम्बर सिंह पुत्र रोशनलाल निवासी सराय राजनगर थाना जलेसर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 18 अप्रैल को उनकी पुत्रवधू सोनिया पत्नी राजेश कुमार की स्थानीय ईदगाह रोड स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि डिलीवरी से पूर्व तीन बार अल्ट्रासाउंड कराया गया था, जिसमें दो बच्चों की पुष्टि हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उनके पुत्र का साढ़ू दीपक उर्फ दिलीप, जो कथित रूप से बिना डिग्री के कचौरा क्षेत्र में अवैध क्लीनिक संचालित करता है तथा डिलीवरी एवं गर्भपात जैसे कार्य करता है, वही उनकी पुत्रवधू को अस्पताल लेकर गया था। पीतम्बर सिंह ने आरोप लगाया कि दीपक उर्फ दिलीप ने अस्पताल स्टाफ के साथ मिलकर साजिश के तहत एक नवजात बच्चे को गायब कर दिया। उन्होंने कहा कि गायब बच्चे के संबंध में पूरी जानकारी दीपक के पास है। शिकायतकर्ता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। घटना की तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस द्वारा अस्पताल संचालक को बुलाकर पूछताछ की जा रही है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
कंचन नगर में युवक की संदिग्ध हालत
May 29, 2026
आयुष आपके द्वार शिविर में 104 मरीजों
May 29, 2026
हाईवे पर ट्रक की टक्कर से युवक
May 29, 2026
तेज रफ्तार कार ने हेड कांस्टेबल को
May 29, 2026
निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात
May 29, 2026
12 दिन से अंधेरे में डूबा होम्योपैथिक
May 29, 2026
मानसून से पहले नगर पालिका ने तेज
May 29, 2026
Weather
Hathras
10:08 pm,
May 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















