Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 29 मई । कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने ई-रिक्शा चालक पर छेड़छाड़, अभद्रता एवं कान के कुंडल छीनने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बमनहार निवासी पूजा पत्नी सुनील ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दवाई लेने अस्पताल गई थी। दवाई लेकर घर लौटते समय वह चौथी भील टंकी के पास वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक वहां पहुंचा, जिसमें बैठकर वह घर के लिए रवाना हुई। महिला का आरोप है कि चालक उसे घर छोड़ने के बजाय सुनसान रास्ते की ओर ले गया। आरोप है कि सुनसान स्थान पर ई-रिक्शा रोककर चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की तथा उसके कान के कुंडल भी छीन लिए। पीड़िता के अनुसार शोर मचाने पर आरोपी ने उसे धमकाया, जिससे घबराकर उसने अपनी जान बचाने के लिए चलती ई-रिक्शा से छलांग लगा दी। रिक्शा से कूदने के कारण महिला को चोटें भी आई हैं। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page