Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 28 मई । आज ईद उल जुहा का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। आगरा बाईपास रोड स्थित ईदगाह परिसर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल मन्नान ने नमाज पढ़वाई और मुल्क में अमन, शांति तथा तरक्की के लिए दुआ कराई। उन्होंने लोगों को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ रहने का संदेश भी दिया। नमाज के दौरान ईदगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। एसडीएम मनीष चौधरी, तहसीलदार हेमंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी एएन अस्थाना, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह और अपराध निरीक्षक जेपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा शिविर लगाकर लोगों का स्वागत किया गया। सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी सत्यवीर सिंह ने अपने शिविर में मुस्लिम समुदाय के लोगों को माला पहनाकर और गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र यादव उर्फ बॉबी यादव, निशांत चौधरी, मृणाल मिश्रा, विक्रम शर्मा, मनोज चौधरी और श्यामवीर चौधरी भी उपस्थित रहे। नगर पंचायत द्वारा लगाए गए शिविर में विधायक प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य चौधरी सुरेंद्र सिंह उर्फ सुआ पहलवान और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राधा रमण अग्रवाल ने लोगों को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इसके अतिरिक्त, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, दिनेश वार्ष्णेय, चौधरी जैनुद्दीन, रानू सिसोदिया और कैलाश सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page