Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 28 मई । कोतवाली क्षेत्र के गांव कानऊ के रहने वाले एक युवक की परिक्रमा लगाकर घर बापिस आते समय नींद की झपकी लग जाने की वजह से बाइक सडक के किनारे वृक्ष से गोवर्धन क्षेत्र में बाइक टकरा गई।सडक के किनारे टूटे पडे हुए वृक्ष से बाइक टकरा जाने की वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों व परिक्रमा लगा रहे राहगीर श्रद्धालुओं ने घायल युवक व उसके एक साथी को देखकर तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी देकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोवर्धन के लिए भेज दिया।जहां से गंभीर हालात में युवक को हायर सेंटर आगरा के लिए रैफर कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही घायल बाइक सवार युवक के परिजन युवक की गंभीर अवस्था को देखते हुए तत्काल आगरा के हायर सेंटर से उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पीटल के रैफर करा ले गए।जहां पर घायल युवक ने दम तोड दिया।घायल युवक की मौत की घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड गई।शोक के चलते गांव में चूल्हे तक नही सुलग पाए।गुरूवार अठ्ठाइस मई को मृतक युवक का शव आते ही गांव में कोहराम मच गया।भानु कुशवाहा पुत्र सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा उम्र अठ्ठारह वर्ष निवासी गांव कानऊ दो दिन पहले मंगलवार छब्बीस मई को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष के मल मास पुरूषोत्तम मास में बृज क्षेत्र गोवर्धन महाराज की सात कोस की परिक्रमा देने के लिए गया हुआ था।भानु कुशवाहा के परिवार के सदस्य राजेश कुमार कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह भानु फिरोजाबाद शहर परिवार के भरण पोषण करने के लिए छोले भटूरे की ढकेल लगाकर जीवन यापन करता था।दो दिन पहले मंगलवार को वह अपने फिरोजबाद के रहने वाले एक दोस्त के साथ ही फिरोजाबाद से गोवर्धन महाराज की परिक्रमा देने के लिए चला गया।बुधवार सत्ताइस मई की सुबह गोवर्धन की परिक्रमा लगाने के बाद बाइक से अपने दोस्त के साथ ही फिरोजबाद के लिए जा रहा था।तभी गोवर्धन क्षेत्र में गोवर्धन आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टूटे पडे हुए एक प्रजाति के वृक्ष से नींद की झपकी आते ही बाइक टकरा गई।बाइक के पेड से टकरा जाने के दौरान भानु व उसके दोस्त बाइक से गिर पडे।बाइक भानु चला रहा था,जिससे कारण भानु के चेहरे पर गंभीर चोट आ गई।जबकि उसका दोस्त बाल बाल बच गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हडकंप के साथ कोहराम मच गया।मृतक भानु अपने परिवार में एक भाई व चार बहनों के बाद सबसे छोटा छठे नंबर का था।भानु परिवार का सबसे छोटा सदस्य होने के कारण सभी सदस्यों का प्रिय होने के साथ हुनरमंद भी था।भानु की अभी शादी भी नही हुई थी।मृतक भानु का शव आते ही गांव में करूण क्रंदन मच गया।मृतक के परिजन शव से लिपट लिपट कर करूण विलाप कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page