Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 28 मई । कस्बे में आज ईद-उल-जुहा का पर्व नगर में पूरे उत्साह, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। ईदगाह रोड स्थित ईदगाह परिसर में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां हजारों नमाजियों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। ईदगाह के शाही इमाम सैयद अब्दुल कादिर ने नमाज अदा कराई। उन्होंने मुल्क में अमन, शांति, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ कराई। साथ ही लोगों को प्रेम, सौहार्द और एकता के साथ रहने का संदेश दिया।

ईद के अवसर पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों के चलते नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत शिविर भी लगाए गए। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर महेंद्र सिंह सोलंकी, सपा नेता बबलू यादव और एडवोकेट गिनेश यादव सहित अन्य नेताओं ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इसके अतिरिक्त पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राना, विजय मेधवार, सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह, इकराम कुरैशी, मोहम्मद उमर कुरेशी, मेहराज कुरैशी, समी अख्तर, सपा नेता विजेंद्र जाटव, सगीर मेंबर तथा नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष फहीम अंसारी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी ईद की बधाई दी। नगर पालिका द्वारा पूरे नगर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखी गई। यह पर्व पूरे नगर में आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page