हाथरस 27 मई । नयाबांस स्थित 1008 श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में आयोजित दो दिवसीय बिम्ब बिराजमान स्थापना महा महोत्सव का समापन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन करीब छह घंटे तक चले महा मस्तिकाभिषेक में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में प्रथम कलश की बोली मनीष जैन रंग वाले, द्वितीय कलश विजय जैन लोहिया तथा तृतीय कलश अतुल जैन सासनी एवं जुली जैन-ऋषभ जैन द्वारा ली गई। 108 ऋद्धि मंत्रों के साथ मूलनायक भगवान चंद्रप्रभु की प्रतिमा पर अभिषेक हेतु कलश की बोली सुधीर जैन, संदीप जैन ज्वेलर्स, कमलेश जैन एवं अनूप जैन लाल वाले ने प्राप्त की। शांतिधारा की बोली दिलीप जैन चूर्ण के पुत्र संभव जैन एवं धीरज जैन रिंकू के पुत्र श्रेयांश जैन ने ली। वहीं आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य अनूप जैन, पूजा जैन एवं उषा जैन को प्राप्त हुआ। मंगल आरती की बोली मंजू जैन सोगानी ने प्राप्त की। वेदी में भगवान विराजमान कराने की बोली संदीप जैन, अतुल जैन बसुंधरा, अमित जैन, अतुल जैन गुड्डा, नीरज जैन, पदमचंद जैन एवं धीरज जैन रिंकू सहित अन्य श्रद्धालुओं ने ली। महोत्सव में बाल ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया अलीगढ़ ने नवनिर्मित हॉल का नाम “आचार्य विद्यासागर जी निलय” रखने की घोषणा करते हुए कहा कि मंदिर और धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखना सभी समाजजनों का दायित्व है। उन्होंने समाज को परंपराओं एवं धार्मिक नियमों के पालन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नयाबांस स्थित भगवान चंद्रप्रभु की प्रतिमा अतिशयकारी एवं चमत्कारी है तथा हाथरस के लोग सौभाग्यशाली हैं कि यहां अनेक भव्य जैन मंदिर मौजूद हैं। कार्यक्रम के दौरान नयाबांस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन, मंत्री यतीश चंद जैन, कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज जैन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जैन अमीन एवं निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश चंद जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यों में योगदान देने वाले समाजसेवियों को दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंत में प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया द्वारा विश्व शांति हेतु हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया तथा सभी प्रतिमाओं की विधिवत वेदी प्रतिष्ठा कराई गई। कार्यक्रम में सुदीप जैन अमीन, इंजीनियर पी.के. जैन, जितेंद्र जैन रेडीमेड, कपिल जैन चूर्ण, डॉ. सुमित जैन, धर्मेंद्र जैन, श्वेतांक जैन, आकाश जैन, अनुज जैन, पुलकित जैन, प्रमोद कुमार जैन, विजय जैन भूच, विशाल जैन वेद, दीपक जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान: दहेज हत्या के मामले में पति
May 27, 2026
बकरीद को लेकर किया फ्लैग मार्च, डीएम-एसपी
May 27, 2026
आपराधिक कानूनों के प्रभावी संचालन को मिलेगी
May 27, 2026
अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चंदपा
May 27, 2026
ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा का अनावरण
May 27, 2026
दो दिवसीय बिम्ब बिराजमान स्थापना महा महोत्सव
May 27, 2026
Weather
Hathras
9:29 pm,
May 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























