हाथरस, 25 मई। जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी एवं लू (हीटवेव) को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से सतर्कता बरतने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की गई है। विभाग ने नागरिकों के लिए “क्या करें और क्या न करें” संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अत्यधिक गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक (लू) का खतरा बढ़ जाता है, जिससे विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं एवं श्रमिक वर्ग अधिक प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच तेज धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है। विभाग ने बताया कि बाहर निकलते समय शरीर को ढकने वाले हल्के एवं आरामदायक कपड़े पहनें तथा सिर और आंखों को धूप से बचाने के लिए टोपी, छाता या गमछे का प्रयोग करें। अधिक मात्रा में पानी, शिकंजी, नारियल पानी एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि घर एवं कार्यस्थल पर पर्याप्त वेंटिलेशन एवं ठंडक की व्यवस्था रखें तथा पशुओं को भी छायादार स्थान पर रखें। बच्चों, बीमार व्यक्तियों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। इसके अतिरिक्त लोगों को अत्यधिक गर्मी में भारी शारीरिक श्रम करने, तंग एवं गहरे रंग के कपड़े पहनने, बासी भोजन खाने तथा शराब, चाय, कॉफी एवं अधिक कैफीनयुक्त पेय पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह दी गई है। विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि धूप में खड़ी बंद गाड़ियों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में लू या हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें अथवा आपातकालीन सेवा 108 पर सहायता प्राप्त करें। स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में सावधानी बरतें और स्वयं के साथ-साथ परिवार एवं आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जल जीवन मिशन फेज-3 की प्रगति की
May 25, 2026
ईमानदारी की मिसाल बनी हाथरस पुलिस, महिला
May 25, 2026
सासनी ब्लॉक में बाल कल्याण एवं संरक्षण
May 25, 2026
हाथरस में 20 से 25% तक महंगा
May 25, 2026
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजे भगवान के अवतारों
May 25, 2026
मुरसान : मारपीट एवं कार को रेलवे
May 25, 2026
हाथरस के रोजगार मेले में 66 अभ्यर्थियों
May 25, 2026
Weather
Hathras
7:29 pm,
May 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























