Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 मई । 33/11 केवी विधुत उपकेंद्र प्रगतिपुरम पर नए वितरण परिवर्तक स्थापित करने के कार्य के चलते कल रविवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। विधुत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 11 केवी तहसील फीडर से जुड़े क्षेत्रों में इस दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान रावत नगर कॉलोनी, चेतन धाम, तमना गढ़ी, इन्द्रा नगर, आनंदपुरी, चमन विहार, दयानतपुर, नगला अलगर्जी रोड व मंडी समिति आदि क्षेत्र शामिल हैं। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page