Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 22 मई । कस्बा के मोहल्ला अहीरान स्थित विकासखंड कार्यालय परिसर के अलावा व देहात क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में तीन साल पहले क्षेत्र पंचायत निधि से वर्तमान क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था को सुदृढ बनाए जाने के लिए उन्नीस पेयजल आर.ओ. बनवाए जाने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य बोर्ड की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई थी।क्षेत्र पंचायत सदस्य बोर्ड की बैठक के उपरांत क्षेत्र पंचायत निधि से कस्बा के विकासखंड कार्यालय के परिसर के अलावा देहात क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत निधि से तेरह पेयजल आर.ओ. का निर्माण कराया गया।तेरह पेयजल आर.ओ.के निर्माण में प्रति आर.ओ. सिस्टम सहित पेयजल व्यवस्था के लिए प्रति आर.ओ.पेयजल सिस्टम के लिए चार लाख अस्सी हजार रूपए के करीब की लागत से बनाए गए थे।चार लाख अस्सी हजार रूपए करीब की लागत से बने पेयजल आर.ओ.सिस्टम से तीन वर्ष के अंतराल में तीन बूंद पानी भी जनमानस के लिए नही निकलकर सामने आया है।चार लाख अस्सी हजार रूपए की लागत से बने हुए सभी तेरह पेयजल आरओ उपकरण सिस्टम शो पीस बने हुए खड़े है।जिनसे आज तक एक बूंद पानी ग्रामीण जनता को पीने को नसीब नहीं हुआ।हसायन कस्बे के नगला रति मार्ग पर मोहल्ला अहीरान स्थित ब्लॉक परिसर व राजकीय कृषि बीज गोदाम में शो पीस बने खड़े पेयजल आर.ओ.से आज तक तीन बूंद तो दूर एक बूंद भी पानी आने वाली ग्रामीण जनता को नसीब नहीं हुआ।नगला रति के देवेन्द्र कुमार ने बताया कि ब्लाक कार्यालय परिसर में बनवाए गए आरओ पेयजल सिस्टम से वर्तमान में पीने योग्य शीतल पेयजल भी नही आ रहा है।कार्यालय पर कार्य कराए जाने के लिए आने के दौरान ब्लाक के बाहर लगी दुकानों से पानी खरीदकर पीने के लिए मजबूर होना पडता है।ब्लाक कार्यालय पर अपने कार्य को कराने के लिए आए नगला शक्ति के रहने वाले भगवान सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत निधि से ब्लाक प्रमुख के द्वारा बनवाए गए आरओ पेयजल संयत्र सिस्टम से अज तक एक भी बूंद ठंडा पानी पीने के लिए नसीब नही हुआ है।ब्लाक के कर्मचारी भी दुकानों से पानी लेकर आते हुए दिखाई देते है।गांवों में बनवाए गए पेयजल आरओ सयंत्र लाखों रूपए खर्च कराए जाने के बाद जर्जर अवस्था में पहुंचकर एक बूंद पानी नही दे रहे है।कस्बा के मोहल्ला अहीरान के रामकिशोर ने बताया कि गर्मी के मौसम में ब्लाक कार्यालय के अलावा जगह जगह पर देहात क्षेत्र में बने क्षेत्र पंचायत निधि से पेयजल आर.ओ.क्षतिग्रस्त जर्जर हालत में खड़े हुए हैं।कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में बने क्षेत्र पंचायत निधि से पेयजल आर.ओ.के बनने के बाद पेयजल व्यवस्था के नाम पर बासठ लाख चालीस हजार रूपए के बजट बनाकर रुपए भी निकाल लिए गए।लाखों रुपए की लागत से पेयजल आरो बनने के बाद एक बूद पानी ग्रामीण जनता को नहीं मिला।सरकार की योजनाओं का जनता को लाभ देने के नाम पर पेयजल आर.ओ. बनाए जाने के बाद खानापूर्ति कर सरकार से रुपये ठग लेने के बाद आज तक पेयजल आरओ से एक बूंद तक पानी नहीं निकला है।कानऊ के रहने वाले अशोक कुमार ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडार गृह के गोदाम कार्यालय में लाखों रूपए से तैयार कराए गए सिस्टम से एक भी बूंद पानी किसान व राहगीरों को नसीब नही हो पाया है।आज तक क्षेत्र पंचायत निधि से बने खराब हो चुके और शोपीस बने पेयजल आरओ उपकरण को सही कराए जाने के लिए न तो निर्माण करने वाले ठेकेदार के द्वारा और न क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष तो दूर किसी भी उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियो ने भी जिम्मेदा नहीं देखा है।वर्तमान में ज्येष्ठ मास में पड रही तेज तापमान वाली भीषण गर्मी के मौसम में जनमानस शीतल पेयजल प्रदान करने वाले आरओ उपकरण की तरफ अपना कंठ गला तर करने के लिए जाने के दौरान पानी तो दूर एक बूंद भी पानी नही टपकने से निराश हो जाते है।ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्रपाल सिंह पीलू भैया ने बताया कि तीन चार साल पहले लगे थे प्लांट एक साल की गारंटी होती है।एक साल के बाद इलैक्ट्रोनिक्स कमी आती रहती है।यह जिम्मेदारी प्रधानों की है।उन्हे यह ठीक कराने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page