Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मई । मुरसान थाना क्षेत्र के गांव नगला बाबू के निकट गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक सड़क किनारे जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मुरसान पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page